UP Police PET pariksha fir tali new tarikh naya center aur admit card jaari

UP Police Constable PET 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुछ अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख और परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं। प्रभावित उम्मीदवारों के संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

सीतापुर केंद्र का नया शेड्यूल

8 अक्टूबर वाले उम्मीदवार: अब 11 अक्टूबर 2026 को डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में परीक्षा होगी।
9 अक्टूबर वाले उम्मीदवार: परीक्षा 9 अक्टूबर को ही लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में होगी।
10 अक्टूबर वाले उम्मीदवार: अब 11 अक्टूबर 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में परीक्षा होगी।
आजमगढ़ के उम्मीदवारों के लिए भी अपडेट

20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में 9 और 10 अक्टूबर को PET देने वाले उम्मीदवारों का केंद्र बदलकर 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर कर दिया गया है। दोनों तारीखों पर परीक्षा पहले से निर्धारित दिन ही होगी।

एडमिट कार्ड जरूर चेक करें

प्रभावित उम्मीदवार अपना संशोधित एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक करें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले नई तारीख, सेंटर और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों की जांच जरूर कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *