Supreme Court me nikali Court Master ke pado par bharti aavedan shuru

Supreme Court Court Master Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अनुभवी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 20 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी

पद का नाम: कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड)
कुल पद: 20 संभावित पद
आवेदन शुरू: 25 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026
योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
अनुभव: संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल
शॉर्टहैंड स्पीड: 120 शब्द प्रति मिनट
टाइपिंग स्पीड: 40 शब्द प्रति मिनट
आयु सीमा: 30 से 45 वर्ष (1 अक्टूबर 2026 के अनुसार)

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य एवं अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500 और SC, ST, भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹750 निर्धारित है।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा। इसमें 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और 30 अंकों का इंटरव्यू शामिल है। ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 7 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में Court Master (Shorthand) भर्ती का लिंक खोलें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

डायरेक्ट आवेदन लिंक: https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/32912/103070/3vdM5J33Gl951V40kH/Registration.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *