Wed. Mar 18th, 2026
BSF Constable Tradesman 3588 Vacancy Recruitment 2025

खाकी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर निकली भर्ती | बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों के लिए 25 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं | इच्छुक (महिला व पुरुष ) उम्मीदवार BSF की ऑफिसियल वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | यह भर्ती कूक, वाटर कैरियर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, पम्प, ऑपरेटर, टेलर, वॉशरमैन, बार्बर, स्वीपर अन्य ट्रेड में होगी|

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्था मैट्रिकुलेशन/ 10वीं पास होना आवश्यक हैं तथा सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई हो | इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष हो | उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छुट दी गई हैं | कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को रूपये 100/- + 18% जीएसटी का ऑनलाइन भुगतान करना होगा |

कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा व मेडिकल टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाए|

BSF ऑफिसियल वेबसाइट – rectt.bsf.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *