हाईकोर्ट का फैसला, रीट लेवल-1 नियुक्ति पर हटाई रोक, 6 हजार थर्ड ग्रेड टीचर की जॉइनिंग का रास्ता खुला

राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापको की नियुक्ति का रास्ता साफ़ हो गया है | राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 हजार ग्रेड थर्ड टीचर की नियुक्ति पर लगी रोक को हटाकर अपॉइंटमेंट मिलने का रास्ता खोल दिया है |

Advertisements
REET Level 1 Breaking News

अध्यापक भर्ती 2022 REET लेवल 1 पर करीब 140 याचिकाओ पर हाईकोर्ट ने नवम्बर 2023 में स्टे लगाया था | ये सभी याचिकाएं 21 विवादित प्रश्न-उत्तर के मामले से जुडी थी | HC के स्टे से करीब 21 हजार अध्यापको की नियुक्ति प्रभावित हो रही थी | हाईकोर्ट ने रोक लगाने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी है | HC के इस फैसले से 21 हजार से ज्यादा अध्यापको की भर्ती की राह खुली है |

सभी याचिकाएं खारिज कर नियुक्ति के आदेश जारी

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

राजस्थान हाईकोर्ट ने ने 31 मई, शुक्रवार को ग्रेड थर्ड-2022 लेवल-1 से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर नियुक्ति देने का आदेश जारी कर दिया है | साथ ही हाईकोर्ट ने रोक हटाते हुए कहा की “अदालत एक्सपर्ट कमेटी के फैसले को रिव्यू नहीं कर सकती | बोर्ड ने विवादित प्रश्नों को लेकर जो एक्सपर्ट कमेटी गठित की थी, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही परिणाम जारी किया है”.

21 हजार से ज्यादा अध्यापको की भर्ती की राह खुली

राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापको की नियुक्तियों को लेकर निधि चौधरी व अन्य की याचिकाओं को जस्टिस समीर जैन की अदालत ने 31 मई को खारिज करते हुए भर्ती पर लगी रोक को हटा कर अपॉइंटमेंट का रास्ता खोल दिया है | बतादे की याचिकाओं में कुल 21 विवादित प्रश्नों को चुनौती दी गई थी | जिस पर सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने नियुक्ति पर रोक हटाई |

Scroll to Top