जारी हुए, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड, ये रही डायरेक्ट लिंक

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर | बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने 20 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी / मार्च 2024 से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक सक्रिय कर दिया है | विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं |

Advertisements

Haryana Board 10th 12th Admit Card

हरियाणा बोर्ड ने फरवरी/मार्च 2024 में वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के नियमित और निजी सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा स्कूल अधिकारी को प्रदान की है | स्कूल अधिकारी अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करे | और इन एडमिट कार्ड को प्रिंट करके उनपर स्कूल की मुहर लगाकर सभी छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित कर देवे |

12.30 से 3 बजे तक होगी परीक्षा

Advertisements

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 को समाप्त होगी | वही, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी | कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी | आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी/मार्च 2024 में आयोजित होने वाली हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5,25,353 छात्र उपस्थित होंगे |

ऐसे डाउनलोड करे हरियाणा 10वीं 12वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड

सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए |
होम पेज पर Download Admit Card Sec/Sr Sec (Academic) Examination Feb./March-2024 पर क्लिक करे |
अब यहाँ यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज कर स्कूल लॉग इन करे |
आपकी स्कूल के सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ओपन हो जायेंगे |
स्कूल अधिकारी इन्हें डाउनलोड, प्रिंट व मुहर लगाकर विद्यार्थियों में वितरित कर देवे |

हरियाणा 10वीं 12वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड – यहाँ से डाउनलोड करे

Advertisements
Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Scroll to Top