जारी हुए, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड, ये रही डायरेक्ट लिंक

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर | बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने 20 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी / मार्च 2024 से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक सक्रिय कर दिया है | विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं |

Haryana Board 10th 12th Admit Card

Advertisements

हरियाणा बोर्ड ने फरवरी/मार्च 2024 में वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के नियमित और निजी सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा स्कूल अधिकारी को प्रदान की है | स्कूल अधिकारी अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करे | और इन एडमिट कार्ड को प्रिंट करके उनपर स्कूल की मुहर लगाकर सभी छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित कर देवे |

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 को समाप्त होगी | वही, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी | कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षा दोपहर 12.30 से 3 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी | आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी/मार्च 2024 में आयोजित होने वाली हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5,25,353 छात्र उपस्थित होंगे |

Advertisements
Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *