Fri. Mar 27th, 2026
Central Railway Apprentice Recruitment 2025

रेलवे में नौकरी पक्की, 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! RRC सेंट्रल रेलवे मुंबई ने अपरेंटिस के 2418 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं | इन पदों के लिए आवेदन 12 अगस्त से शुरू होकर 11 सितम्बर 2025 तक चलेंगे | पात्र व इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल रेलवे की ऑफिसियल साईट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं |

सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था से10वीं पास 50% अंको के साथ और सम्बन्धित ट्रेड से आईटीआई होना चाहिए | आयु न्यूनतम 15 वर्ष अधिकतम 24 वर्ष हो | आरक्षित वर्ग को आयु में छुट प्रदान की जायेगी | आवेदन शुल्क जनरल/ पिछड़ा वर्ग के लिए 100/- रूपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला के लिए नि:शुल्क हैं |

अपरेंटिस पद हेतु उम्मीदवार का चयन 10वीं+ आईटीआई में प्राप्त मार्क्स से तैयार मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा | चयनित उम्मीदवारों को पुणे, सोलापुर, जलगांव, नागपुर, मुंबई यूनिट में नियुक्त किया जाएगा | चयनित अभ्यर्थी को 7000/- रूपये प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जाएगा |

RRC central Railway Official website – rrccr.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *