एक ऐसी भर्ती जिसने आज तक की सभी भर्तियों के रिकॉर्ड तोड़कर हर किसी को चौंका दिया है | पद है सिर्फ 7466 लेकिन आवेदन आये 12,36,238. मतलब कि 1 पद के लिए 166 उम्मीदवारों के बिच जंग होगी | इतना क्रेज आज तक किसी भी भर्ती के लिए नहीं देखा गया |
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जुनून चरम पर है | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा कुल 7466 पदों पर निकली इस भर्ती में एक रोमांचक प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया है | आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 21 लाख से ज़्यादा ओटीआर रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, जो आवेदन की आखिरी तारीख तक 30 लाख के पार पहुँच गए | एक महीने में 8.69 लाख नए उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया | इतिहास गवाह है, UPSC की किसी भी भर्ती में इतना क्रेज पहले कभी नहीं देखा गया |
7466 सीटों पर 12 लाख उम्मीदवारों की भिड़ंत
2018 में जब एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) की भर्ती निकली थी तब पद थे 10,768 और कुल आवेदन 7.63 लाख आए थे | लेकिन अब 3,302 पद कम होने के बावजूद अभ्यर्थियों की संख्या 4.72 लाख बढ़ गई | यानी बेरोज़गारी और सपनों की भूख ने इस भर्ती को इतिहास की सबसे बड़ी भिड़ंत बना दिया | यह सिर्फ एलटी ग्रेड भर्ती का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि इसने यूपीपीएससी की किसी भी भर्ती में सबसे ज़्यादा आवेदन का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है | यहाँ तक कि प्रतिष्ठित PCS 2025 परीक्षा से भी ज़्यादा लोगों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है |
इस महामुकाबले में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा | लेकिन एक बात तय है, यह परीक्षा सिर्फ ज्ञान की नहीं, बल्कि धैर्य और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा होगी |

