‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’, पुरे विश्व में इन भारतीय महिला खिलाड़ियों की चर्चा, जीते कई मैडल

जो लोग लडकियों को बोझ समझते और उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं देते उन्हें भी यह जानकर गर्व होगा की आज पुरे विश्व में भारतीय महिला खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है | सिर्फ खेल जगत में ही नही बल्कि सभी कामो में लड़कियां लडको से काफी आगे निकाल चुकी है इसीलिए यह डाईलोग फैमश है की ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’.

top women players

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने लगातार खेल जगत में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है | विश्व भर में भारतीय महिलाएं अपनी जीत का परचम लहरा रही हैं | इसलिए भारतीय महिला खिलाड़ियों का नाम दुनिया के टॉप रैंकिंग खिड़ालियों में शुमार हो रहा है | आज हम आपको यहाँ भारत की ऐसी महिलाओ के बारे में बताएँगे जिन्होंने बहुत ही कम उम्र और बहुत ही कम समय में देश के लिए कई पदक जीते |

Advertisements

भारत को दिलाया पहला पदक

ओलंपिक की कुश्ती के इतिहास में भारत के नाम कोई भी पदक नहीं था | 2016 में भारतीय महिला खिलाड़ी ने इतिहास रच भारत के लिए कांस्य पदक जीता | आपको बतादे की साक्षी मलिक ने पहली बार ओलंपिक कुश्ती में कांस्य पदक जीता | और वह भारत की पहली महिला है जिसने कुश्ती में कोई पदक जीता |

Advertisements

महिलाओ के लिए मिसाल है ये खिलाड़ी

हम आपको एक ऐसा नाम बताने जा रहे है जो भारत की हर एक महिला के लिए मिसाल है | साइना नेहवाल ने भारत के लिए 2012 में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता | और यह बैडमिंटन में भारत का पहला पदक था | किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी की साइना नेहवाल भारत के लिए बैडमिंटन खेलेगी | लेकिन उन्होंने भारत की ओर से खेलकर देश की सभी महिलाओ के लिए मिसाल बन गई | उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल सहित कई और प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर भारत का मान बढाया |

भारत की उड़न परी हिमा दास

हिमा दास भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी ऐसी है जिन्होंने 19 साल के उम्र मे 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए | ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला हैं | हिमा दास भारतीय रेसर हैं | इन्हें भारत की उड़न परी भी कहा जाता है | इन्होने बहुत कम उम्र में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे है |

एक साथ दो कांस्य पदक जीती भाकर

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनु भाकर का रिकॉर्ड तोडना मुश्किल ही नही बल्कि नामुनकिन है | बता दे की 2024 के पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीते | एक साथ दो कांस्य पदक जितने वाली मनु भाकर भारत की पहली महिला हैं |

पूरा विश्व लोहा मानता हैं इस खिलाड़ी को

आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसी महिला जो मां बनने के बाद अपने गेम में वापसी की और कई खिताब जीते | हम बात कर रहे है बॉक्सिंग रिंग मैरी कॉम की | भारत की इस महिला एथिलिट के चर्चे विश्व भर में गूंजते हैं | बॉक्सिंग रिंग में अपने बेहतरीन प्रर्दशन के लिए मैरी कॉम को 6 विश्व खिताब मिल चुकें हैं | मैरी कॉम भारत की वह महिला खिलाड़ी है जिसे पूरा विश्व लोहा मानता हैं |

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now