यूपी की 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर! भर्ती विज्ञापन में शिक्षामित्रों के अनुभव के वेटेज का स्पष्ट जिक्र नहीं था, लेकिन अब इस मुद्दे पर फिर से मंथन शुरू हो गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद ने 18 नवंबर 2020 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है। इसके बाद आयोग ने मामले पर फैसला लेने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी भी बना दी है।
शिक्षामित्रों को अनुभव के बदले फिर मिलेंगे अतिरिक्त अंक?
इससे पहले 68,500 और 69,000 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को अनुभव के आधार पर हर साल 2.5 अंक, अधिकतम 25 अंक तक वेटेज दिया गया था। अब इसी पुराने प्रावधान को देखते हुए 11,508 भर्ती में भी वेटेज मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
वहीं मौजूदा भर्ती में शिक्षामित्रों को 60 वर्ष तक आवेदन की पात्रता दी गई है, लेकिन अनुभव वेटेज कितने अंकों का होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
अब सबकी नजर 4 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट और आयोग के अंतिम फैसले पर है। अगर वेटेज को मंजूरी मिलती है तो भर्ती में शामिल शिक्षामित्र अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा बदलाव हो सकता है।

