Bihar Board Dummy Admit Card

Bihar Board Dummy Admit Card 2026 हुआ जारी – नाम, फोटो और DOB में तुरंत करें सुधार वरना होगी दिक्कत

Bihar Board Dummy Admit Card 2026 Class 10th & 12th : बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए जारी डमी एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट जारी किया है। छात्र 27 नवंबर तक अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और नाम, जन्मतिथि, फोटो, सब्जेक्ट जैसी गलतियों को ठीक करा सकते हैं। छात्र और छात्राए बिहार बोर्ड Dummy Admit Card को BSEB की अधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.org) पर डाउनलोड कर सकते हैं | BSEB Dummy Admit Card Download करने के लिए आपको अपने स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे |

Bihar Board Dummy Admit Card 2026 – क्या है और क्यों जरूरी है?

Bihar School Examination Board (BSEB) हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले डमी Admit Card जारी करता है। ये डमी एडमिट कार्ड असली एडमिट कार्ड से पहले आता है ताकि स्टूडेंट्स और स्कूल अपने नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि में गलती चेक कर सकें और सुधार करवा सकें। 2026 की मैट्रिक (Class 10th) और इंटर (Class 12th) परीक्षा के लिए BSEB ने Dummy Admit Card आज 21 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है।

अगर अभी तक आपने डाउनलोड नहीं किया है तो जल्दी कीजिए ताकि अपने डॉक्यूमेंट में मौजूद हर छोटी-बड़ी गलती अभी ठीक करा सकें। कई बार नाम, जन्मतिथि, फोटो या सब्जेक्ट में गड़बड़ी होने पर एग्जाम के वक्त परेशानी आ जाती है। इसी वजह से बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपनी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें। सुधार की आखिरी तारीख 27 नवंबर रखी गई है।

IGNOU TEE Admit Card December 2025 out

Bihar Police Driver (सिपाही चालक) Admit Card 2025

BSEB Dummy Admit Card 2026 Class 10th, 122th Date – महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षा डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखसुधार करने की अंतिम तारीख
Class 10th (Matric)21 नवंबर 202527 नवंबर 2025
Class 12th (Intermediate)21 नवंबर 202527 नवंबर 2025

कहां मिलेगा बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026?

बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध करा दिया है।
इसके अलावा स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए डमी एडमिट कार्ड BSEB Information App पर भी दिया गया है। यानी छात्र चाहें तो मोबाइल ऐप से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

10वीं और 12वीं बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स डमी एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें-

  • नाम की स्पेलिंग
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • आधार नंबर
  • जेंडर
  • कैटेगरी
  • चुने गए विषय
  • फोटो और सिग्नेचर
  • अगर कोई गलती मिले तो उसे मार्क कर लें, प्रिंट निकालकर स्कूल प्रिंसिपल को जमा कर दें। स्कूल के जरिए ही बोर्ड सुधार करेगा।

Direct Links

Class 10th Dummy Admit Card 2026 – यहाँ क्लिक करें
Class 12th Dummy Admit Card 2026 – [यहाँ क्लिक करें]

(FAQ)

प्रश्न 1. Dummy Admit Card डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड क्या है?
उत्तर: स्कूल ने जो User ID और Password दिया है वही यूज करें या Registration No. + DOB.

प्रश्न 2. क्या बिना Dummy Admit Card सुधार के Final Admit Card मिलेगा?
उत्तर: मिलेगा, लेकिन गलती वही रहेगी। इसलिए सुधार जरूर करवाएँ।

प्रश्न 3. क्या Dummy Admit Card परीक्षा में ले जाना पड़ेगा?
उत्तर: नहीं! परीक्षा में सिर्फ Final Admit Card काम करेगा जो जनवरी-फरवरी 2026 में आएगा।

इसलिए आप सभी छात्र अभी तुरंत बिहार बोर्ड Dummy Admit Card डाउनलोड करें और अच्छे से मिला लें। एक छोटी सी गलती बाद में बहुत परेशान कर सकती है। अगर लिंक काम नहीं कर रहा तो स्कूल से जरूर संपर्क करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *