सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का शोर्ट नोटिफिकेशन जारी किया हैं | इंडियन रेलवे में नौकरी चाहने वालों के लिए यह शानदार मौका हैं | इस भर्ती के माध्यम से सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर योग्य नागरिकों का चयन किया जाएगा | रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए उम्मीदवार RRB की ऑफिसियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं |
रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए | आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष से अधिक नही हो, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट दी जायेगी | इन पदों के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए, अन्य सभी श्रेणी व महिला के लिए 250 रुपए ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा |
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी) एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट व फाइनल मेरिट के आधार पर होगा | चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा बेसिक पे 35,400 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जायेगी | रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर 368 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ऑफिसियल साईट पर जारी होगा | इस जानकारी को अपने मित्रो के साथ शेयर करे जिससे वे भी अवसर का लाभ उठाये |
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के मुख्य विवरण
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | सेक्शन कंट्रोलर |
| कुल पद | 368 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 15 सितम्बर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 14 अक्टूबर 2025 |
| योग्यता | ग्रेजुएट डिग्री |
| आयु सीमा | न्यूनतम 20 वर्ष अधिकतम 33 वर्ष |
| एप्लीकेशन फीस | सामान्य, पिछड़ा वर्ग – 500 रूपये एनी सभी के लिए – 250 रूपये |
| चयन | लिखित परीक्षा, DV, मेडिकल टेस्ट |
| RRB ऑफिसियल वेबसाइट | www.rrbapply.gov.in |
Latest Govt Jobs यह भी पढ़े –
RPSC Teacher Vacancy 2025: 6500 सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की लास्ट डेट नजदीक, अभी करें आवेदन
फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के पदों पर भर्ती आवेदन शुरू, सैलरी 1.14 लाख मिलेगी
IOB बैंक भर्ती 2025: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बड़ी वैकेंसी, 105280 तक मिलेगी सैलरी
Delhi High Court Attendant Recruitment 2025 10वीं पास के लिए गोल्डन चांस, 334 पदों पर आवेदन शुरू

