BSF HC Admit Card

BSF HC Admit Card 2025 Out : बीएसएफ हेड कांस्टेबल RO, RM फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

BSF HC RO RM PET / PST Admit Card 2025 Out : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) भर्ती 2025 के लिए पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। BSF HC RO RM Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से BSF Head Constable हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) में शामिल होंगे।

BSF Head Constable PET / PST Admit Card 2025 एग्जाम date

BSF Head Constable RO/RM PET PST Admit Card 2025 आज 18 दिसंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 1121 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, जिसमें 910 पद हेड कांस्टेबल (RO) और 211 पद हेड कांस्टेबल (RM) के लिए हैं। BSF Head Constable रेडियो ऑपरेटर और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक की पीईटी/पीएसटी परीक्षा दिसंबर 2025 से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार फिजिकल परीक्षा की date और एग्जाम सेण्टर का विवरण एडमिट कार्ड में देख सकते हैं | इसलिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BSF HC Physical Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं | एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

BSF HC RO RM Admit Card 2025: महत्वपूर्ण अपडेट

  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 से (एडमिट कार्ड पर उल्लेखित)
  • केटेगरी : एडमिट कार्ड
  • भर्ती नाम: हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक) – 2025
  • कुल रिक्तियां: 1121 पद (RO: 910, RM: 211)
  • आधिकारिक वेबसाइट: rectt.bsf.gov.in

BSF HC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निचे दिए गये निम्न स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप Border Security Force (बीएसएफ) भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Candidate Login” या “Print Admit Card” सेक्शन में जाएं।
  • “HC RO/RM PET/PST Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना ईमेल आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि एंटर करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

डायरेक्ट एडमिट कार्ड लिंक: BSF HC RO RM PET PST Admit Card 2025 डाउनलोड करें

BSF HC RO RM Seection Process –

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की उंचाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की उंचाई 157 सेमी निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पीईटी परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को आठ मिनट के अंदर 1.6 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को पांच मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

BSF Head Constable Recruitment – परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भौतिक, रसायन, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *