UP Police Constable Exam Date

UP Police Constable Exam Date 2026 घोषित : जून में होगी परीक्षा | इस डेट को होगा एडमिट कार्ड जारी

UP Police Constable Exam Date 2026 Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। कुल 32,679 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। UPPRPB ने 32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित करनी तय की हैं | इस आर्तिक्ले में आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स, पैटर्न, सिलेबस और बेस्ट तैयारी टिप्स और एडमिट कार्ड कब जारी होगा? साड़ी जानकारी दी गई हैं | इसलिए दोस्तों अगर आपने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन किया है, तो अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी? (UP Police Constable Exam Date 2026)

UPPRPB ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 जून 2026, 9 जून 2026 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कई शिफ्ट्स में होगी, इसलिए उम्मीदवारों को अपना शिफ्ट और केंद्र एडमिट कार्ड पर चेक करना होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह पहला बड़ा चरण है।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा? (UP Police Constable Admit Card 2026)

एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें। लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम आदि की पूरी डिटेल होगी।

सरकारी जॉब के लिए क्लिक करे

UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus

  • कुल अंक: 300
  • कुल प्रश्न: 150 (ऑब्जेक्टिव टाइप)
  • समय अवधि: 2 घंटे

UP Police Constable Exam सिलेबस

  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • सामान्य हिंदी (General Hindi)
  • संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)
  • बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude, IQ & Reasoning Ability)
  • नकारात्मक अंकन नहीं है, लेकिन सटीकता पर फोकस रखें।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल क्वालीफाइंग मार्क्स (Qualifying Marks)

  • सामान्य (General): 35% (105 अंक)
  • ईडब्ल्यूएस / ओबीसी: 30% (90 अंक)
  • एससी / एसटी: 25% (75 अंक)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (Best Preparation Tips)

डेली रूटीन बनाएं : रोजाना कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई करें। सुबह जल्दी उठकर GK और रीजनिंग पर फोकस करें।
मॉक टेस्ट दें : हर दिन या हफ्ते में 2-3 मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे समय प्रबंधन और कमजोर टॉपिक्स पता चलेंगे।
पिछले वर्ष के पेपर सॉल्व करें : पिछले 5-10 साल के यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर डाउनलोड करके प्रैक्टिस करें।

महत्वपूर्ण लिंक और अपडेट

आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *