RTE Rajasthan Lottery Result 2026 List Out: The Rajasthan Education Department has announced the RTE admission lottery result 2026 today, March 12, 2026. Students can check their results and complete the document verification and report to the allotted school between March 13 and March 21, 2026.
RTE Rajasthan Lottery Result 2026 Out
Rajasthan RTE Lottery Result 2026 : राजस्थान शिक्षा विभाग ने आज 12 मार्च, 2026 को RTE प्रवेश लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन्होंने RTE एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर RTE Rajasthan Lottery List चेक कर सकते हैं। सभी rajpsp.nic.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
Rajasthan RTE Admission 2026 Lottery Result Released
शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग ने आज, 12 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय ऑनलाइन लॉटरी का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन्होंने RTE एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लॉटरी के जरिए तय होगा कि किन बच्चों को बड़े प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का अवसर मिलेगा। RTE प्रवेश लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। साथ ही, RTE राजस्थान लॉटरी परिणाम केंद्रीकृत सीट आवंटन का परिणाम भी दिखाया गया हैं।
आरटीई राजस्थान लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद, अभिभावकों के लिए आवश्यक RTE राजस्थान प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने हेतु एक रिपोर्टिंग या दस्तावेज सत्यापन विंडो भी खोली जाती है। लॉटरी परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लॉटरी निकलने के बाद क्या करें?
लॉटरी में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि एडमिशन पक्का हो गया। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लॉटरी में चयन होना पहला महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इससे प्रवेश संभव नही हैं । जिन बच्चों का चयन होता है, उनके माता-पिता को सीट सुरक्षित करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण औपचारिकताओं को पूरा करना होगा:
ऑनलाइन रिपोर्टिंग : लॉटरी के तुरंत बाद (13 मार्च से) अभिभावकों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।
दस्तावेज अपलोड : आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
स्कूल द्वारा जांच : संबंधित स्कूल आपके दस्तावेजों की जांच करेगा और पात्रता सही पाए जाने पर ही प्रवेश कन्फर्म होगा।
एडमिशन के लिए 13 मार्च को करना होगा स्कूल में रिपोर्ट
जिन बच्चों को रिजल्ट में सीट आवंटित हुई है उनके अविभावकों को अब 13 से लेकर 21 मार्च तक स्कूल में जाकर रिपोर्ट करके दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। इसके अलावा जो माता पिता पहले चरण के लॉटरी रिजल्ट से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं वे भी 13 से 25 मार्च तक उसका निस्तारण करवा सकते हैं।
RTE राजस्थान लौटरी लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर स्कूल की लोकेशन या स्कूल का नाम पर क्लिक करें।
- अब जिला एवं ब्लॉक सेलेक्ट करें या जिला स्कूल के पहले तीन अक्षर भरें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और खोजें पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप जान सकते हैं कि आपके बच्चे को सीट आवंटित हुई है या नहीं।

