Wed. May 27th, 2026
UP Police MT Result

UP Police MT Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने UP Police Motor Transport Head Constable (MT) Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा की भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब UP Police MT Result और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 176 पदों को भरा जाएगा।

UP Police Motor Transport Result 2026 Live Update

UP Police Motor Transport Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन (Head Constable Motor Transport) के पदों पर आयोजित प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण (Practical Technical Proficiency Test) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है | इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले चरण की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 3,950 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 2,781 उम्मीदवारों ने 35 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को Practical Technical Proficiency Test (PTPT) के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 28 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन लखनऊ और सीतापुर जिलों के चार अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया गया।

अब बोर्ड द्वारा PET परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है और सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

UP Police MT Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डUttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB)
पद का नामHead Constable Motor Transport
कुल पद176
लिखित परीक्षा तिथि5 अक्टूबर 2025
PET परीक्षा तिथि28 अप्रैल – 11 मई 2026
रिजल्ट स्थितिजारी
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

How to Check UPPRPB- HCMT Practical Technical Efficiency Test Result 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “UP Police Motor Transport Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा?

PET परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा। इसमें मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल हो सकते हैं:

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  • मेडिकल परीक्षण
  • फाइनल मेरिट लिस्ट
  • नियुक्ति प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड जल्द ही अगली प्रक्रिया से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करेगा।

UP Police Motor Transport Merit List 2026

भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण जैसे Document Verification और Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा।

Important Links

Official Website: UPPRPB Portal
Result Notification: UP Police Motor Transport Result 2026 Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *