UPTET Result 2026 Kab Ayega? Release Date & UP TET Cut off Marks : UP TET Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Teacher Eligibility Test 2026 का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) माध्यम से कराया था। परीक्षा में लगभग 17 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था । आयोग ने 09 जुलाई 2026 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित अवधि तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी और इसके आधार पर UP TET Result 2026 घोषित किया जाएगा। UPTET परिणाम की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में परिणाम जारी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.up-tet.com/ पर जारी होने की संभावना है।
UPTET Result Kab Ayega 2026 Release Date?
क्या आपने भी यूपी टीईटी 2026 की परीक्षा दी है और अब UPTET रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। UPTET Result को लेकर उम्मीदवारों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। UPTET Result date अभी जारी नहीं की गई हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार UPTET ka Result जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता हैं | लेटेस्ट अपडेट के लिए आप इस पेज को फॉलो जरुर करें |
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा तिथि | 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल अभ्यर्थी | लगभग 17 लाख |
| प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी | 09 जुलाई 2026 |
| संभावित परिणाम तिथि | जुलाई 2026 का अंतिम सप्ताह / अगस्त 2026 का पहला सप्ताह |
| केटगरी | सरकारी रिजल्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?
यूपी टीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। UPTET 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी जारी होने के बाद रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- सबसे पहले UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “UPTET Result 2026” या “रिजल्ट लिंक” पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें।
- आपकी यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जरूर जांच लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट का PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
UPTET Cut Off 2026
| श्रेणी | कुल अंक | न्यूनतम पासिंग प्रतिशत | पास होने के लिए आवश्यक अंक |
| सामान्य वर्ग (General/UR) | 150 अंक | 60% | 90 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
| अनुसूचित जाति (SC) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
| दिव्यांग उम्मीदवार (PwD) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
| भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | 150 अंक | 55% | 82 अंक |
UPTET Result 2026: जानें क्या है Passing Marks
यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह जानना जरूरी है कि परीक्षा में सफल होने के लिए कितने अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। UPTET Passing Marks 2026 उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर योग्य माना जाता है। UPTET परीक्षा में कुल 150 अंक होते हैं और पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित UPTET Qualifying Marks 2026 हासिल करना जरूरी होता है।
यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट के बाद क्या करें?
UPTET Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए अगला चरण शिक्षक भर्ती की तैयारी और प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया होती है। जो अभ्यर्थी UPTET 2026 में सफल होंगे, उन्हें शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिसकी मदद से वे उत्तर प्रदेश में आने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। UPTET केवल पात्रता परीक्षा है, इससे सीधे सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं मिलती है। उम्मीदवारों को इसके बाद संबंधित भर्ती परीक्षा, मेरिट और चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
UPTET Result Kab Ayega? FAQs
प्रश्न 1: UPTET Result 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: UPTET Result 2026 की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
प्रश्न 2: UPTET Result 2026 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
उत्तर: उम्मीदवार UPTET Result 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
प्रश्न 3: UPTET 2026 में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
उत्तर: UPTET 2026 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कुल 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत यानी 82 अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे।
प्रश्न 4: UPTET Certificate 2026 की वैधता कितने वर्षों की होगी?
उत्तर: UPTET Certificate 2026 की वैधता आजीवन (Lifetime) होगी।
प्रश्न 5: UPTET Result 2026 के बाद उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
उत्तर: UPTET Result 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अपना प्रमाण पत्र और मार्कशीट सुरक्षित रखनी चाहिए। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन, सहायक अध्यापक भर्ती और अन्य शिक्षक चयन प्रक्रियाओं की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

