Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी मेडिकल ऑफिसर बनने का इंतजार कर रहे MBBS पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
600 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में जनरल के 216, EWS के 60, BC के 126, SC के 96, ST के 72 और MBC के 30 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का MBBS पास होना और परीक्षा की तारीख तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
उम्र और आवेदन शुल्क
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 5,000 रुपये, जबकि राजस्थान के SC/ST उम्मीदवारों के लिए 2,500 रुपये शुल्क निर्धारित है।
परीक्षा और सैलरी भी जान लें
उम्मीदवारों का चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा से होगा। परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को और एडमिट कार्ड 8 दिसंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों को 15,600 से 39,100 रुपये के पे स्केल और 5,400 रुपये ग्रेड पे के अनुसार वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार RUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेडिकल ऑफिसर भर्ती के Apply Online लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

