Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए होमगार्ड भर्ती का मौका आया है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में महिलाओं के लिए 50% पद आरक्षित हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
772 पदों में किसके लिए कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती में 635 पद ग्रामीण होमगार्ड और 137 पद शहरी होमगार्ड के हैं। महिला आरक्षण के तहत कुल पदों का 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए रखा गया है। महिला आरक्षण में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं के लिए 5% पद का प्रावधान भी है।
7वीं और 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए 7वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि शहरी होमगार्ड के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। शहरी तकनीकी श्रेणी में डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कुक समेत तकनीकी दक्षता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
19 से 40 साल उम्र जरूरी
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी, एससी-एसटी पुरुषों की 157 सेमी और सभी वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 148 सेमी होनी चाहिए।
दौड़ से लेकर हिंदी परीक्षा तक होगा चयन
उम्मीदवारों को चयन के लिए दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक परीक्षा देनी होगी। इसके बाद हिंदी लेखन परीक्षा होगी, जो 100 अंकों की होगी और इसमें कम से कम 30 अंक लाना जरूरी है। तकनीकी श्रेणी के उम्मीदवारों की तकनीकी दक्षता परीक्षा भी होगी।
आवेदन शुल्क और जरूरी तारीख
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।
आवेदन शुरू: 11 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख: 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे
कुल पद: 772
आवेदन शुल्क: 100 रुपये
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्थानीय निवासी, आरक्षण, शारीरिक मानक और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लें।

