NTA Exam Calendar 2026-27: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तारीखें बताई गई हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा JEE Main 2027 Session-1 की तारीख को लेकर है। JEE Main Session-1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। वहीं All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) की परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी।
UGC NET और CSIR NET की तारीख भी सामने
UGC NET दिसंबर 2026 साइकिल की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित है। NTA ने 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट के तौर पर रखा है। वहीं Joint CSIR-UGC NET 20 और 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
दिसंबर से मार्च तक ऐसे चलेगा एग्जाम शेड्यूल
- 6 दिसंबर 2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज
- 8-12 दिसंबर: SWAYAM
- 13 दिसंबर: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
- 14-19 दिसंबर: UGC NET
- 20-21 दिसंबर: Joint CSIR-UGC NET
- 4 जनवरी 2027: Army Cadets College
- 10 जनवरी: NIFT Entrance Exam और SHRESHTA (NETS)
- 22-24, 28 और 30 जनवरी: JEE Main Session-1
- 31 जनवरी: AISSEE यानी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम
- 7 फरवरी: CMAT
- 26-27 फरवरी: NITTT Part-1
- 1-5, 8, 12-20 और 24-25 मार्च: CUET PG
- 5 और 7 मार्च: NITTT Part-2

छात्रों के लिए जरूरी बात
NTA ने साफ किया है कि ये सभी टेंटेटिव डेट्स हैं। यानी आगे जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन या इंफॉर्मेशन बुलेटिन में तारीखों में बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम शेड्यूल के लिए NTA की आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।
खास तौर पर JEE Main, UGC NET और सैनिक स्कूल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह कैलेंडर अपनी तैयारी का टाइम-टेबल बनाने में काफी महत्वपूर्ण है।

