Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने GDCE के तहत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसमें अकेले असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 910 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 15 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
किन पदों पर भर्ती?
इस भर्ती में ALP के अलावा गुड्स ट्रेन मैनेजर, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क सहित कई पद शामिल हैं। गुड्स ट्रेन मैनेजर के 389 और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 42 पद हैं। पूरी भर्ती में 24 अलग-अलग पोस्ट कैटेगरी शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
यहां सबसे जरूरी बात ध्यान देने वाली है। यह भर्ती आम उम्मीदवारों के लिए नहीं है। इसमें केवल ईस्ट सेंट्रल रेलवे और रेल व्हील प्लांट, बेला के मौजूदा नियमित कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। RPF और RPSF कर्मचारी इस भर्ती में शामिल नहीं हैं।
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 42 साल, OBC के लिए 45 साल और SC/ST के लिए 47 साल निर्धारित है।
चयन के लिए CBT होगा, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और 120 मिनट का समय मिलेगा। पद के अनुसार CBAT या टाइपिंग टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा भी होगी।
कहां और कब तक करें आवेदन?
योग्य कर्मचारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है।

