UP Rojgar Mela 2026 up me 8000+ pado me bharti 10th pass se mba tak mouka

UP Rojgar Mela 2026: नौकरी की तलाश कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के 7 जिलों में रोजगार मेले आयोजित होने जा रहे हैं, जिनमें कुल 8,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और MBA तक की योग्यता वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं।

इन जिलों में मिलेगा नौकरी का मौका

अमेठी: 21 सितंबर — 2,995 पद
प्रतापगढ़: 21 सितंबर — 250 पद
एटा: 22 सितंबर — 1,183 पद
बरेली: 23 सितंबर — 2,180 पद
मिर्जापुर: 23 सितंबर — 753 पद
महराजगंज: 23 सितंबर — 464 पद
गाजीपुर: 225 पद

इन पदों पर चयन अलग-अलग कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कई पदों पर इंटरव्यू के जरिए सीधे चयन का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है। पद के अनुसार अधिकतम आयु और शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग और MBA जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

आवेदन के लिए नहीं लगेगा शुल्क

इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। उम्मीदवारों को पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मेले का चयन करना होगा।

आधिकारिक पोर्टल: sewayojan.up.nic.in

रोजगार मेले में जाते समय उम्मीदवार रिज्यूमे, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज साथ रखें। आवेदन करने से पहले संबंधित जिले की आधिकारिक सूचना में पद, योग्यता और तारीख की जानकारी जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *