KVIC Recruitment 2026: पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 50 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर कितनी भर्ती?
इस भर्ती में यंग प्रोफेशनल के 20, कंसल्टेंट के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद हैं। नियुक्तियां अकाउंट्स, HR, एडमिनिस्ट्रेशन, खादी, लीगल, मार्केटिंग, डिजाइन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पब्लिसिटी जैसे क्षेत्रों में की जाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग है। संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। कुछ पदों के लिए CA, MBA Finance, M.Com., M.Sc., Law, Engineering, Architecture, Textile आदि की योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव मांगा गया है।
कितनी उम्र होनी चाहिए?
यंग प्रोफेशनल: 27 वर्ष से कम
कंसल्टेंट: 40 से 65 वर्ष
सीनियर कंसल्टेंट: 39 वर्ष से कम
आयु की गणना पद के अनुसार निर्धारित कटऑफ तारीख से की जाएगी।
40 हजार तक मिलेगा पैसा
यंग प्रोफेशनल को 25,000 से 30,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। साथ में 2,500 से 3,000 रुपये ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी है। सीनियर कंसल्टेंट को 30,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह के साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलेगा। कंसल्टेंट का पारिश्रमिक निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।
मुंबई में होगी पोस्टिंग
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति KVIC के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में होगी। नौकरी शुरुआत में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की आखिरी तारीख
योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक KVIC के भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शर्तें जरूर जांच लें।

