DTL Recruitment 2026: सरकारी बिजली कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन GATE 2026 के वैध स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
29 सितंबर तक करें आवेदन
DTL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास पद के अनुसार इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, IT, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। संबंधित योग्यता के साथ 2 वर्ष का अनुभव भी जरूरी बताया गया है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE 2026 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तारीख को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार careers.delhitransco.in पर जाकर Create New Account के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, लागू शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना न भूलें।
ध्यान दें: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पदवार योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लें।

