CRPF me nikli 521 pado ki bharti 12 october se aavedan shuru bina pariksha hoga chayan

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा 2026 के तहत 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

521 पदों का पूरा विवरण

इस भर्ती में हेड कांस्टेबल (GD) के 182 पद और कांस्टेबल (GD) के 339 पद हैं। हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है। उम्मीदवार के पास निर्धारित स्तर की राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या नेशनल गेम्स में खेल उपलब्धि भी होनी चाहिए। स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट भर्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

18 से 23 साल उम्र जरूरी

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन

हेड कांस्टेबल को ₹25,500–₹81,100 और कांस्टेबल को ₹21,700–₹69,100 के पे लेवल के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन?

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के लिए खास है। उम्मीदवारों का चयन स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के अंक, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

कब से शुरू होंगे आवेदन?

CRPF Sports Quota Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। आवेदन में सुधार का मौका 12 से 14 नवंबर 2026 तक मिलेगा।

आवेदन शुल्क

General/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 है, जबकि महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

योग्य उम्मीदवार CRPF के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी खेल पात्रता और जरूरी प्रमाणपत्रों की शर्तें जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *