bank me 837 pado par bharti shuru 24 november last date

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में 837 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर सहित कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

Bank of Baroda Recruitment 2026: पदों का विवरण
पद का नामवैकेंसी
ग्रुप हेड8
हेड इन्वेस्टमेंट1
टेरिटरी हेड35
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर2
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर791
कुल पद837
योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। पद के अनुसार 3 से 12 साल तक का कार्य अनुभव और संबंधित प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी मांगा गया है। उम्मीदवारों की आयु 24 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु और योग्यता की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट या अन्य मूल्यांकन और इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है। ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का अंतिम निर्णय बैंक लेगा।

सैलरी और कॉन्ट्रैक्ट

चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसकी शुरुआती अवधि 5 वर्ष रखी गई है। पोस्टिंग देश में कहीं भी मिल सकती है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त पेमेंट गेटवे चार्ज भी लागू हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • आवेदन शुरू: 4 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 नवंबर 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 24 नवंबर 2026
  • परीक्षा एवं इंटरव्यू: बाद में घोषित होंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर Careers / Current Opportunities सेक्शन में भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें। इसके बाद संबंधित पद का चयन करके ऑनलाइन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *