Madras High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी खबर है। कोर्ट ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन शुल्क ₹0 रखा गया है। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए BCA, B.Sc Computer Science/IT, B.E./B.Tech Computer Science, MCA, M.Sc Computer Science/IT, M.E./M.Tech जैसी कंप्यूटर या आईटी से संबंधित डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद: 115
फीस: ₹0
उम्र: 18 से 35 वर्ष
सैलरी: ₹15,000
अंतिम तारीख: 29 सितंबर 2026
₹15,000 फिक्स सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रति माह फिक्स वेतन मिलेगा। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी और नियुक्ति जिला न्यायपालिका एवं ई-सेवा केंद्रों के लिए की जाएगी।
परीक्षा भी जल्द
चयन प्रक्रिया में 50 अंकों का लिखित और कंप्यूटर स्किल टेस्ट होगा। इसमें 25 अंक MCQ और 25 अंक कंप्यूटर स्किल टेस्ट के होंगे। यह परीक्षा 10 या 11 अक्टूबर 2026 को होने की संभावना है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का 50 अंकों का Viva Voce 24 या 25 अक्टूबर को हो सकता है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार मद्रास हाई कोर्ट की वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं है। 29 सितंबर आखिरी तारीख है, इसलिए अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

