Railway me 12th pass ke liye bumper bharti 1688 pad 15 october se aavedan shuru

Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल के 1,688 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी नहीं है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

RRB NTPC UG भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।

इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क का शुरुआती वेतन ₹21,700, जबकि अन्य पदों का शुरुआती वेतन ₹19,900 है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार DA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

योग्यता और उम्र

अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य तौर पर 12वीं में 50% अंक मांगे गए हैं, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शर्त लागू नहीं होगी। टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान जरूरी होगा।

आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को CBT-1, CBT-2, टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। CBT परीक्षाओं में गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹500 है, जिसमें CBT-1 में शामिल होने पर ₹400 वापस किए जाएंगे। SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 है, जो परीक्षा में शामिल होने पर वापस किया जाएगा।

आवेदन वेबसाइट: rrbapply.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *