Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंक में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को देशभर की अलग-अलग बैंक शाखाओं में 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
भर्ती की खास बातें
पद: ग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पद: 3,500
आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026
ट्रेनिंग: 1 साल
स्टाइपेंड: ₹16,650 प्रतिमाह
चयन: मेरिट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा: नहीं
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career/Recruitment सेक्शन में “Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices” लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फॉर्म में जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

