bed walo ke liye nikali bumper bharti 8 vishyo me 854 pad 26 october antim tarikh

CG Lecturer Recruitment 2026: बीएड डिग्रीधारकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लेक्चरर के 854 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत समेत आठ विषयों में नियुक्तियां होंगी। योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

854 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत ई-संवर्ग के 424 और टी-संवर्ग के 430 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर-9 के अनुसार वेतन मिलेगा। ये राजपत्रित वर्ग-द्वितीय के पद हैं।

विषय कुल पद
हिंदी 120
अंग्रेजी 120
संस्कृत 120
भौतिकी 94
राजनीति विज्ञान100
इतिहास 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
कुल 854
कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री और मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना अनिवार्य है। साथ ही छत्तीसगढ़ का निवासी प्रमाण-पत्र भी जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। एक उम्मीदवार केवल एक विषय के लिए आवेदन कर सकता है।

कब होगी परीक्षा?

भर्ती के लिए आवेदन 29 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका 27 से 29 अक्टूबर तक मिलेगा। लिखित परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होने की संभावित तारीख है। एडमिट कार्ड 23 नवंबर को जारी होने की संभावना है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा जांच और चरित्र सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवार अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें और फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए निर्देश जरूर पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *