iti pass ke liye sarkari company me naukari ka mouka 310 pad naa exam naa interview merit se chayan

ECIL Apprentice Recruitment 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी कंपनी में अप्रेंटिस बनने का शानदार मौका है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अलग-अलग ट्रेड में 310 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

310 पदों पर भर्ती

भर्ती में फिटर के 87, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 86, इलेक्ट्रीशियन के 50 और COPA के 41 पद हैं। इसके अलावा वेल्डर, टर्नर, RAC मैकेनिक, मैकेनिस्ट, पेंटर, कारपेंटर, प्लंबर और डीजल मैकेनिक के पद भी शामिल हैं। कुल सीटों में 70% सरकारी ITI और 30% निजी ITI के उम्मीदवारों के लिए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI/NCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। OBC को अधिकतम 28 वर्ष और SC/ST को 30 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी गई है। यह भर्ती केवल तेलंगाना के उम्मीदवारों के लिए है।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए हैदराबाद स्थित ECIL के CLDC में बुलाया जाएगा।

एक साल की मिलेगी ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप अवधि एक साल होगी और ट्रेनिंग 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

11 अक्टूबर है आखिरी तारीख

पात्र उम्मीदवारों को पहले Apprenticeship India Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ECIL की वेबसाइट के Human Resources → Current Job Opportunities सेक्शन से आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *