Senior Assistant aur Assistant ke pado par nikali bharti 23 october se aavedan shuru jane yogyata aur fees

Delhi University Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। विश्वविद्यालय ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के कुल 126 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, हालांकि विज्ञापन के प्रकाशन से जुड़ी शर्त के अनुसार अंतिम तारीख आगे हो सकती है।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू – 23 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख – 9 नवंबर 2026
(विज्ञापन की शर्त के अनुसार बदलाव संभव)।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

सीनियर असिस्टेंट: 46 पद (वेतन स्तर-6)
असिस्टेंट: 80 पद (वेतन स्तर-4)
कुल पद: 126

योग्यता और आयु सीमा

सीनियर असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और लेवल-4 में असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

असिस्टेंट: स्नातक के साथ संबंधित संस्थान या विभाग में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग: ₹1,000
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवार: ₹800
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: ₹600

12 दिसंबर 2024 के विज्ञापन संख्या R&P/311/2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके पात्र उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

कैसे होगा चयन?

सीनियर असिस्टेंट पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 प्रश्न और 200 अंक होंगे। मुख्य परीक्षा भी 200 अंकों की होगी, जबकि 100 अंकों की कौशल परीक्षा में कम से कम 50 अंक प्राप्त करना जरूरी है। कौशल परीक्षा अर्हकारी होगी। असिस्टेंट पद की चयन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर ‘डीयू के साथ काम करें’ विकल्प में भर्ती का विज्ञापन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *