BSF Head Constable Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। कुल 1121 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें:
एडमिट कार्ड – 22 अक्टूबर 2026
परीक्षा – 2 नवंबर 2026
कुल पद – 1121
BSF Head Constable Exam 2026: शिफ्ट टाइम नोट करें
बीएसएफ की इस भर्ती परीक्षा में दोनों पदों के लिए अलग-अलग पालियां निर्धारित की गई हैं।
रेडियो ऑपरेटर (RO): सुबह 9 से 11 बजे तक। रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे और प्रवेश बंद होने का समय सुबह 8:30 बजे।
रेडियो मैकेनिक (RM): दोपहर 1 से 3 बजे तक। रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे और प्रवेश बंद होने का समय दोपहर 12:30 बजे।
BSF Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार 22 अक्टूबर से बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। इसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने RO और RM दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें दोनों के अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह: एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट टाइम जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

