Rajasthan Women Supervisor Result 2026 diwali se pahale aa sakta hai result

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, महिला सुपरवाइजर भर्ती का रिजल्ट दिवाली से पहले जारी होने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

82,882 अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 1,21,478 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 82,882 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का इंतजार है।

Rajasthan Women Supervisor Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट सेक्शन में महिला सुपरवाइजर भर्ती का लिंक खोलें।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। सफल अभ्यर्थियों को भर्ती नियमों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आयु प्रमाणपत्र और लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र तैयार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *