RPSC ASO Admit Card 2025 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जावेगा | परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी | इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी का एडमिट कार्ड बेहद जरुरी है | आप यहाँ से जान सकते है की एडमिट कार्ड कब आएगा, कहाँ अपलोड होगा, कैसे डाउनलोड करे और परीक्षा केंद्र के लिए जरुरी दस्तावेज व दिशा-निर्देश |
RPSC ASO Admit Card 2025 Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) भर्ती परीक्षा 2025 की एग्जाम डेट घोषित करने के बाद अब सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का काफी बेसब्री से इंतजार है | आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सहायक सांख्यिकी अधिकारी का एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जावेगा | जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वे rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे |
Rajasthan ASO Exam Date 2025
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 64 पदों पर होने वाली सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जावेगा | यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेवे | क्योकि यह प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के लिए जरूरी है, इसके बिना परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं है |
| आयोग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) |
| कुल पद | 64 |
| आवेदन की तिथि | 30 जुलाई से 13 अगस्त 2024 |
| एग्जाम डेट | 12 अक्टूबर 2025 |
| आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड + फोटो ID (Aadhaar/Passport आदि) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 6 अक्टूबर 2025 को जारी होंगे |
| प्रवेश सीमा | 60 मिनट पहले तक |
| अनुचित साधन की सजा | आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, संपत्ति जब्ती |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक | निचे उपलब्ध है |
| डाउनलोड के लिए जरुरी | Application No. + DOB/Password |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Sahayak Sankhyiki Adhikari Pravesh Patra
आमतौर पर RPSC परीक्षाओ के Admit Card परीक्षा से लगभग 5 से 7 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी करती है | जिसमे उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा तिथि व समय, तथा परीक्षा केंद्र कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मेंशन रहती है | रिपोर्ट्स के अनुसार, RPSC ASO Admit Card 6 या 7 अक्टूबर 2025 को अपलोड किये जा सकते है | उम्मीदवार निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं |
How To Download RPSC ASO Admit Card 2025
Rajasthan ASO Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा | होमपेज पर “Press Note / Admit Card / Recruitment” सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें | इसके बाद लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर “Submit / Download” बटन दबाएँ | आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा | इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेवे |
जरुरी दस्तावेज व निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, Driving License आदि) लेकर जाना अनिवार्य है | और परीक्षा शुरू होने से लगभग 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना चाहिए क्योंकि लेट आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा | एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त छायाप्रति भी साथ ले जाएँ | परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स और निर्देश के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर नियमित विजिट करे |
यह भी देखे :
असिस्टेंट इंजीनियर के 284 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1.67 लाख मिलेगी अभी करें अप्लाई
रेलवे में NTPC के 8875 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, जाने पात्रता आयु फीस आवेदन तिथि
इंडियन आर्मी में LDC Clerk समेत 194 पदों पर निकली भर्ती 12वीं पास, तुरंत करें अप्लाई
Direct Link : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

