bina kisi pariksha sena me afsar banane ka mouka aavedan shuru

Indian Army TES-57 Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-57) के लिए आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी

भर्ती का नाम: Indian Army TES-57
आवेदन शुरू: 14 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख: 12 नवंबर 2026
संभावित पद: लगभग 90
कोर्स शुरू: जुलाई 2027
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स (PCM) विषयों के साथ कम से कम 60% अंक प्राप्त करना और JEE Main 2026 में शामिल होना जरूरी है। भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। आयु सीमा साढ़े 16 वर्ष से साढ़े 19 वर्ष बताई गई है। जन्मतिथि संबंधी शर्तों की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करें।

बिना लिखित परीक्षा कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों के आधार पर होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर TES-57 भर्ती का लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जानकारी जांचें और सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *