रक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय के अधीन गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) ने कुशल और अर्धकुशल तकनीशियन के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 10वीं पास के साथ ITI और संबंधित ट्रेड में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है।
भर्ती की मुख्य जानकारी
कुल पद: 32
कुशल तकनीशियन: 11 पद
अर्धकुशल तकनीशियन: 21 पद
योग्यता: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI; कुशल तकनीशियन के लिए एक वर्ष का अनुभव भी जरूरी
आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष
आवेदन शुरू: 17 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क: निशुल्क
आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन (डाक द्वारा)
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य जागरूकता के 30, अंग्रेजी के 30 और गणित के 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में अंग्रेजी में आवेदन भरकर जरूरी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, फोटो, प्रवेश पत्र के निर्धारित प्रारूप और 60 रुपये के डाक टिकट वाला स्वयं का पता लिखा लिफाफा संलग्न करना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
नियंत्रक, कंट्रोलरेट ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (जनरल स्टोर्स), DGQA स्टोर्स कॉम्प्लेक्स, अशोक पथ, मीरपुर छावनी, कानपुर–208004, उत्तर प्रदेश।

