राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने CCC New Exam Date की घोषणा कर दी है और साथ ही NIELIT CCC Admit Card जारी करने तिथि की भी जानकारी दी | जिन विद्यार्थियों CCC/ CCCP/ ECC/ ACC/ BCC एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है वे अपना NIELIT CCC Admit Card 2025 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है | हमने निचे CCC Name Wise Admit Card डाउनलोड करने का सीधा एक्सेस दिया है |
NIELIT CCC New Exam Date 2025
NIELIT ने सितंबर 2025 चक्र के लिए CCC परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा कर दी है | आधिकारिक सूचना के अनुसार, सितंबर 2025 की NIELIT CCC परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब यह अक्टूबर चक्र के साथ-साथ 12 अक्टूबर, 2025 से 16 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन मोड आयोजित की जाएगी | इस परीक्षा में कुल 100 अंको के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है | जिन्हें हल करने के लिए टोटल 90 मिनट का समय दिया जाता है | इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता |
CCC Admit Card 2025 Download Link
NIELIT की ओर से CCC/ CCCP/ ECC/ ACC/ BCC Admit Card जारी किये जाते है | एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये जाते है | NIELIT सितंबर और अक्टूबर 2025 चक्रों के लिए CCC एडमिट कार्ड संभवत 6 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए जावेंगे | एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी https://student.nielit.gov.in/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी |
| संस्था का नाम | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) |
| परीक्षा | CCC/ CCCP/ ECC/ ACC/ BCC |
| एग्जाम डेट | 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 |
| एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 6 अक्टूबर 2025 |
| हॉल टिकेट डाउनलोड करने का लिंक | निचे उपलब्ध है |
| आधिकारिक वेबसाइट | student.nielit.gov.in |
How To Download NIELIT CCC Admit Card 2025
आप सभी की सुविधा के लिए हमने निचे NIELIT CCC Admit Card 2025 डाउनलोड करने का सीधा लिंक है | इसके अलावा CCC Hall Ticket डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया भी बताई है | जिसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है | परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स और निर्देश के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर नियमित विजिट करे |
CCC Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NIELIT के आधिकारिक छात्र पोर्टल student.nielit.gov.in पर जाएँ | यहाँ Download Admit Card टैब पर क्लिक करें | इसके बाद उम्मीदवार के स्तर (CCC, BCC, CCCP, ECC, ACC) और परीक्षा वर्ष का चयन करें | अब अपने आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर Submit कर देवे | एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है | यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वे ईमेल (ccc@nielit.gov.in) या फोन: 011-25308400 पर संपर्क करे |
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट) परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है |
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें |
- परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा, इसलिए सभी प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर दें |
- परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग निषेध है |

