Fri. Mar 27th, 2026
Bank of Baroda Sales Manager Officer 417 Vacancy Online Form

बैंकिंग सेक्टर में स्थाई नौकरी का सुनहरा अवसर, बैंक ऑफ़ बड़ोदा (BOB) ने सेल्स मैनेजर और ऑफिसर के 417 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं | आवेदन प्रक्रिया 06 अगस्त को शुरू हुई थी| पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ़ बड़ोदा की ऑफिसियल साईट www.bankofbaroda.in पर जाकर 26 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं | सैलरी मैनेजर पद के लिए 48,480 रूपये ऑफिसर के लिए 64,820 रूपये हैं |

बैंक ऑफ़ बड़ोदा मैनेजर व ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक की उपाधि होनी चाहिए | आयु सीमा 01 जुलाई 2025 को 24 से 34 वर्ष के बीच हो | आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट दी जायेगी | आवेदन शुल्क जनरल/ ओ.बी.सी./ ई. डब्ल्यू एस. के लिए 850/- रूपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 175/- रूपये हैं |

बैंक ऑफ़ बड़ोदा में सेल्स मैनेजर और ऑफिसर पद हेतु उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन सीबीटी एग्जाम, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन व मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा | उम्मीदवार समय रहते हुए ऑनलाइन आवेदन कर लेवे |

बैंक ऑफ़ बड़ोदा ऑफिसियल वेबसाइट – https://www.bankofbaroda.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *