Bihar Home Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर आई हैं | नए वित्त वर्ष में गृहरक्षकों (होम गार्ड) के बम्पर पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी हैं | बिहार सरकार ने राज्य में होम गार्ड के 13,500 नए पदों पर भर्ती करने का एलान कर दिया हैं | गृह विभाग द्वारा जल्द ही होम गार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी | बिहार होमगार्ड भर्ती जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी | इस भर्ती में वर्तमान आरक्षण निति के अनुसार एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, (थर्ड जेंडर), अत्यंत पिछड़े वर्ग की महिला व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा | इच्छुक अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे |
होम गार्ड भर्ती पात्रता मानदंड –
होम गार्ड भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो तथा अधिकतम 40 वर्ष पूरी नही की हो | शैक्षणिक योग्यता की बात करे तो न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए | अभ्यर्थी जिस जिले का निवासी हो, उसे केवल उसी जिला के लिए आवेदन करना होगा | एक से अधिक आवेदन स्वत: ही रद्द कर दिया जाएगा |
वेतन, भत्ता – होम गार्ड जवानों को दैनिक भत्ता 774 रूपये से बढाकर 1121 रूपये प्रतिदिन कर दिया हैं |
मुख्य दस्तावेज़ – शैक्षणिक योग्यता, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, चरित्र प्रणाम पत्र अन्य |
चयन प्रक्रिया – होम गार्ड पद के लिए चयन जिला स्तर पर होगा | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी | जो कुल 15 अंको की होगी | तथा प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी | सबसे पहले उम्मीदवार का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ सत्यापन होगा | उसके बाद दौड़ होगी जिसमे सफल अभ्यर्थी की ऊंचाई व सीने का माप होगा |
विभाग द्वारा बिहार होम गार्ड भर्ती नोटिफिकेशन व आवेदन की तिथियाँ जल्द ही अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा | उम्मीदवार नियमित अधिकारिक सुचना पर नजर रखे | सरकारी नौकरीर की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर विजिट करें |
Official Website –https://csbc.bihar.gov.in/
Latest Sarkari Jobs 2026 यह भी पढ़े –
HPCL में निकली 608 पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा सिलेक्शन, इंजीनियर को मौका,

