RVUNL Technician Recruitment 2025- बिजली विभाग में आया नौकरी का तूफान!” राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने टेक्नीशियन-III के 2163 पदों पर भर्ती हेतु विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं | इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक कर सकते है | इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के पास मान्यता प्राप्त संस्था से सैकेंडरी (10वीं) पास/ के साथ आईटीआई होना आवश्यक हैं | दिनांक 01.01.2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम हो | आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट प्रदान की जायेगी |
RVUNL टेक्नीशियन-III भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 1000/- रूपये, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ अनुसूचित जाति/ जनजति/ सहरिया क्षेत्र के अभ्यर्थियों से 500/- रूपये का शुल्क किया जाएगा | लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट में पात्र व योग्य अभ्यर्थी का राजस्थान बिजली विभाग में टेक्नीशियन पद हेतु चयन किया जाएगा | चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 19,200/- रूपये वेतन दिया जाएगा |
राजस्थान बिजली विभाग भर्ती 2025 के मुख्य विवरण
| भर्ती संस्था का नाम | राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) |
| पद का नाम | टेक्नीशियन-III |
| कुल पद | 2163 |
| सैलरी | 19,200/- रूपये प्रतिमाह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 10 सितम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 सितम्बर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास / के साथ आईटीआई डिप्लोमा |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | सामान्य वर्ग: 1000 रुपए SC/ST/OBC/MBC/EWS/PWD/सहरिया: 500 रुपए |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://energy.rajasthan.gov.in/ |
इन विभागों में भी निकली भर्ती

