BSSC Assistant Branch Officer Planning Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) पटना के द्वारा विभिन्न विभागों/कार्यालयों में स्नातक स्तरीय (सहायक शाखा अधिकारी, योजना सहायक,डाटा एंट्री ऑपरेटर) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 18 अगस्त 2025 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया था | अधियाचनानुसार चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सुयोग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं |
बीएसएससी असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, प्लानिंग असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं | इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण, सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जाँच करें | योग्य अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 24 नवम्बर 2025 तक अप्लाई ऑनलाइन कर सकते हैं | आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े |
BSSC सहायक शाखा अधिकारी योजना सहायक लेखा परीक्षक भर्ती 2025 के मुख्य विवरण –
| भर्ती बोर्ड | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
| पद | सहायक शाखा अधिकारी, योजना सहायक, लेखा परीक्षक |
| कुल पद | 1481 |
| सैलरी | 44,900 से 142,400 रूपये प्रतिमाह |
| नौकरी का स्थान | बिहार |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 नवम्बर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक डिग्री, PGDCA अथवा BCA |
| आयु सीमा | 21 से 37 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ पुरुष – 540/- रूपये एस्स्ती/ एसटी बिहार के निवासी – 135/- रूपये अन्य सभी राज्य के निवासी – 540/- रूपये |
| चयन प्रक्रिया | प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन |
| नोटिफिकेशन | डाउनलोड नोटिफिकेशन , संशोधित नोटिस |
| अधिकारिक वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
2025 में Latest Sarkari Naukari Jobs के लिए यह भी पढ़े –
MPMKVVCL Recruitment 2025 : 180 ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, आवेदन 7 दिसंबर तक
BSSC Sports Coach Recruitment 2025: बिहार में क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पदों 11 नवम्बर तक करें अप्लाई

