RRC Jaipur Apprentice Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने नार्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) में ट्रेड अपरेंटिस के 2162 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया हैं | 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं | रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अक्टूबर से शुरू होगी | इस भर्ती के तहत अजमेर बीकानेर जयपुर जोधपुर रेल मंडल में र्रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी | पात्र उम्मीदवार RRC Jaipur की ऑफिसियल वेबसाइट rrcjaipur.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं | अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती हैं, आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को पढ़े और रिक्त पदों का विवरण, योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की अवश्य जाँच करें |
आरआरसी जयपुर अपरेंटिस भर्ती 2025 के मुख्य विवरण –
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC जयपुर) |
| पद का नाम | अपरेंटिस |
| कुल पद | 2162 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 03 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 नवम्बर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास + आईटीआई |
| आयु सीमा 02 नवम्बर 2025 | 15 से 24 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100/- रूपये |
| चयन | मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://rrcjaipur.in/ |

