RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी और मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे है तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर है | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों में नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 1,340 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 195 पद हैं | इस भर्ती के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विधाओं में डिग्रीधारी उम्मीदवार 10 अक्टूबर से 8 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | लिखित परीक्षा 16 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत की जा रही है और इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा यूनानी – इन तीनों प्रणालियों के चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। सभी पद एक वर्ष या उससे अधिक अवधि के अनुबंध पर होंगे, जो परियोजना अवधि तक ही मान्य रहेंगे।
Rajasthan NHM Ayush Officer Bharti 2025 All Details
| संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | आयुष अधिकारी |
| कुल पद | 1535 |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
| विज्ञापन संख्या | प.14(131)RSSB/अर्थना /NHM/संविदा भर्ती/ 2024/ |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 10 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 8 नवंबर 2025 |
| लिखित परीक्षा | 16 दिसंबर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री होनी चाहिए |
| आयु सीमा | 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
| आवेदन शुल्क | सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग : 600 रूपये एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग : 400 रूपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण |
| सैलरी | 28050 रूपये प्रतिमाह |
| ऑफिशयल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download |
| ऑनलाइन अप्लाई लिंक | Apply Link |
Latest Govt. Job 2025- यह भी देखें
- KEA Recruitment 2025: 708 रिक्तियों के लिए KEA में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
- GPSSB AAE Recruitment 2025 अतिरिक्त सहायक अभियंता के 350 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू
- IPPB में ग्रामीण डाक सेवक के 348 पदों पर निकली भर्ती, 29 अक्टूबर तक करें अप्लाई
- SEBI में ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

