RPSC SI Telecom Exam 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर (दूरसंचार) परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है | और साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी भी दी है | सूचनानुसार उक्त परीक्षा हेतु आवंटित ज़िले की जानकारी 2 नवम्बर 2025 को और प्रवेश-पत्र दिनांक 06.11.2025 को आयोग की वेबसाइट एवं SSO Portal पर अपलोड किए जाएंगे। जिसे आप अपने एप्लीकेशन नंबर व जन्मतिथि से डाउनलोड कर सकेंगे |
RPSC SI Telecom Admit Card 2025 Exam Date
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि RPSC SI Telecom परीक्षा 2025 का आयोजन 9 नवम्बर 2025 को प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा | और एडमिट कार्ड 6 नवम्बर को जारी कर दिए जावेंगे | जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना RPSC SI Telecom Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकेंगे |
RPSC SI Telecom Admit Card 2025 परीक्षा में प्रवेश का मुख्य दस्तावेज है | बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा | इसमें उम्मीदवार की डिटेल्स जैसे उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग टाइम, उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर व महत्वपूर्ण निर्देश मेंशन रहते है |
| आयोग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (दूरसंचार) |
| कुल पद | 98 |
| एग्जाम डेट | 9 नवम्बर 2025 |
| आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड + फोटो ID (Aadhaar/Passport आदि) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 6 नवम्बर 2025 |
| प्रवेश सीमा | 60 मिनट पहले तक |
| अनुचित साधन की सजा | आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, संपत्ति जब्ती |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक | निचे उपलब्ध है |
| डाउनलोड के लिए जरुरी | Application No. + DOB/Password |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
परीक्षा के लिए जरुरी दिशा-निर्देश व दस्तावेज
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा |
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें |
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस आदि प्रतिबंधित रहेंगे |
एडमिट कार्ड और फोटो आईडी (कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट )अनिवार्य रूप से साथ रखें |
परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा |
How To Download Rajasthan SI Telecom Admit Card 2025
Rajasthan AAO Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा | होमपेज पर “Press Note / Admit Card / Recruitment” सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें | इसके बाद लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर “Submit / Download” बटन दबाएँ | आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा | इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेवे |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियाँ ध्यान से जांच लें और परीक्षा के दिन समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचें | परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स और निर्देश के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर नियमित विजिट करे |
यह भी देखे :
असिस्टेंट इंजीनियर के 284 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1.67 लाख मिलेगी अभी करें अप्लाई
रेलवे में NTPC के 8875 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, जाने पात्रता आयु फीस आवेदन तिथि
इंडियन आर्मी में LDC Clerk समेत 194 पदों पर निकली भर्ती 12वीं पास, तुरंत करें अप्लाई
Direct Link : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

