SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2025 SSC CPO Notification: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के बाद सब इंस्पेक्टर के बंपर पदों पर भर्ती निकली हैं | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के 3037 पदों पर भर्ती (SSC CPO 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं | सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हैं |
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितम्बर 2025 शुरू कर दी हैं | इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा कर सकते हैं | उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 24 से 26 अक्टूबर तक कर सकते हैं | तथा सीबीटी ऑनलाइन एग्जाम नवम्बर / दिसम्बर 2025 में आयोजित होगी |
दिल्ली पुलिस CAPF सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के मुख्य विवरण –
| भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद नाम | सब इंस्पेक्टर |
| कुल पद | 3037 |
| सैलरी | 35,400 से 1,12,400 रूपये प्रतिमाह |
| नौकरी का स्थान | दिल्ली व पुरे भारत में |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 26 सितम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक डिग्री |
| आयु सीमा 01.08.2025 | 20 से 25 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100/- रूपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, फिजिकल मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन |
| अधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |

