UP Home Guard PET 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, होमगार्ड भर्ती की PET परीक्षा 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र (Revised Admit Card) जारी करने की तारीख भी स्पष्ट कर दी है। अभ्यर्थियों के संशोधित एडमिट कार्ड UPPRPB आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। खास बात यह है कि पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड अब संशोधित परीक्षा तारीखों के लिए मान्य नहीं होगा।
13 सितंबर को जारी होगा नया एडमिट कार्ड
UP Home Guard PET के लिए अभ्यर्थियों को 13 सितंबर 2026 से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय समेत अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गलती या परेशानी होने पर समय रहते बोर्ड से संपर्क करना बेहतर रहेगा।
पुराने एडमिट कार्ड से नहीं दे पाएंगे परीक्षा
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र संशोधित परीक्षा तारीखों के लिए मान्य नहीं होंगे। यानी अभ्यर्थियों को 13 सितंबर को जारी होने वाला नया/संशोधित एडमिट कार्ड ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को संशोधित एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र, तारीख और निर्धारित समय के अनुसार ही परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा।
एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना संशोधित एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाए, यहाँ UP Home Guard PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर यहाँ मांगी गई सभी जानकारी भरे और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग/परीक्षा समय को अच्छी तरह से चेक कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो तो क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है।
हेल्पलाइन नंबर: 08065075069

