Sat. Mar 28th, 2026
स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती 1941 पदों पर आवेदन शुरू, जानें सैलरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया

टीचिंग में करियर बनाने वालों के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा ! पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमिशन ( WBSSC) ने स्पेशल एजुकेशन टीचर के 1941 पदों पर भर्ती के लिए 21 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं | उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट wbssc.gov.in पर जाकर 24 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं | WBSSC स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन 31 अगस्त को जारी होगा |

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक की उपाधि और टीचर पात्रता परीक्षा (टेट) 2025 पास होना चाहिए | उम्र की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 40 वर्ष से अधिक का नही हुआ हो | आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल की सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छुट दी जायेगी |

WBSSC स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 500 रुपए और अनुसूचित जाति/ जनजाति के आवेदकों से 200 रूपये का शुल्क लिया जाएगा | आवेदन फीस ऑनलाइन मोड डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं | स्पेशल एजुकेशन टीचर पद हेतु चयन पात्रता परीक्षा में प्राप्त स्कोर, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा |

WBSSC ऑफिसियल साईट – wbssc.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *