10vi pass ke liye 3047 pado par bharti aavedan shuru

ONGC Recruitment 2026: सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 3,047 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन देशभर में स्थित ONGC के 24 वर्क सेंटर्स पर ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। इनमें देहरादून, दिल्ली, जोधपुर, मुंबई, गोवा, हजीरा, अहमदाबाद, अंकलेश्वर, मेहसाणा और वडोदरा सहित कई शहर शामिल हैं। सबसे ज्यादा 1,166 पद वेस्टर्न सेक्टर में रखे गए हैं, जबकि मुंबई सेक्टर में 482 और नॉर्दर्न सेक्टर में 191 पदों पर भर्ती होगी।

योग्यता

लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए 10वीं पास, विभिन्न तकनीकी ट्रेड के लिए संबंधित ट्रेड में ITI, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए BBA, B.Com और B.Sc जैसी डिग्री, जबकि कई पदों के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है। पेट्रोलियम एग्जीक्यूटिव के लिए ग्रेजुएशन में जियोलॉजी विषय होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी

ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा ₹12,300 तक स्टाइपेंड: ONGC में चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300, तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को ₹10,900, दो वर्षीय ITI वालों को ₹10,560, एक वर्षीय ITI वालों को ₹9,600 और 10वीं/12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस को ₹8,200 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड और वर्क सेंटर चुनना होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें। ध्यान रखें कि यह 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है, नियमित सरकारी नौकरी नहीं है और ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *