sarkari company me 660 pado par bharti 10vi iti pass yuwao ke liye mouka 18 november antim tithi

BHEL Artisan Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आर्टिसन ग्रेड-IV के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन समेत 7 ट्रेड में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण

ट्रेडपद
फिटर278
वेल्डर104
मशीनिस्ट101
इलेक्ट्रीशियन90
टर्नर52
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक23
फाउंड्रीमैन12
कुल660
योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI (NTC) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के ITI व NAC में न्यूनतम 60% अंक, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 55% अंक निर्धारित हैं।

आयु सीमा की बात करें तो 1 अक्टूबर 2026 को सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष, OBC की 30 वर्ष और SC/ST की 32 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा तारीख

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा 11 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। भर्ती देश की 9 BHEL मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में की जाएगी। उम्मीदवार केवल एक यूनिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर 2026
  • अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2026 (रात 11:45 बजे तक)
  • CBT परीक्षा: 11 दिसंबर 2026

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर Artisan Grade-IV Recruitment 2026 के लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी ट्रेड और यूनिट के अनुसार पदों की जानकारी जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *